Site icon Dainik Savera Times

इंडोनेशिया में नदी के किनारे हुए भूस्खलन से रेत खनन श्रमिक की हुई मौत, तीन लापता

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में नदी के किनारे के पास भूस्खलन से एक रेत खनन श्रमिक की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। लुमाजांग आपदा न्यूनीकरण एजेंसी की प्रमुख पैट्रिया द्वी हस्तियादी ने बुधवार को बताया कि खनिक लुमाजांग क्षेत्र के प्रोनोजोवो गांव में नदी के किनारे एक चट्टान के पास रेत खनन का काम कर रहे थे। उसी दौरान, रेत धंसने से उसके मलबे में एक श्रमिक की दबकर मौत हो गयी जबकि तीन लोग लापता हो गये।

Exit mobile version