जालंधर। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सूफी गायक एवं पूर्व सांसद हंस राज हंस के घर जाकर उनके साथ दुख साझा किया। स्मरण रहे कि हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर हंस का कल निधन हो गया था।
संत सीचेवाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जीवनसाथी का अचानक चले जाना परिवार के लिए बहुत दुखदाई है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन की कुंजी पहले ही लिख लेनी चाहिए तथा इसके लिए व्यक्ति को जीवन में सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए।
इस अवसर पर संत सीचेवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा कहा कि अकाल पुरख दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। उन्होंने इस कठिन समय में हंस राज हंस और उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान हंस राज हंस के दोनों बेटे नवराज और युवराज हंस भी मौजूद थे।

