Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रशिक्षण के दौरान Saudi F-15 लड़ाकू विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त, 2 सदस्यों की हुई मौत

December 8, 2023

प्रशिक्षण के दौरान Saudi F-15 लड़ाकू विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त, 2 सदस्यों की हुई मौत

रियादः रॉयल सऊदी एयर फोर्स का एफ-15एसए लड़ाकू विमान कथित तौर पर एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार चालक दल के सभी सदस्यों की मौत हो गई। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने पुष्टि की कि घटना गुरुवार दोपहर 12:50 बजे हुई।

एक समाचार एजेंसी ने सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि हादसा गुरुवार को पूर्वी शहर धहरान में किंग अब्दुलअजीज एयर बेस से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है। सऊदी गजट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में विमान पर सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें