Site icon Dainik Savera Times

यूनान के Santorini Island पर भूकंप आने की आशंका के मद्देनजर स्कूल बंद, आपात कर्मी तैनात 

सैंटोरिनी: यूनान के सैंटोरिनी द्वीप पर शक्तिशाली भूकंप की आशंका के मद्देनजर सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं और आपातकालीन र्किमयों को तैनात किया गया है। पिछले तीन दिन में क्षेत्र में समुद्र के नीचे 200 से अधिक भूकंपीय गतिविधियां दर्ज किए जाने के बाद एजियन सागर में स्थित निकटवर्ती द्वीपों पर भी सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। ये द्वीप लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन अवकाश स्थल हैं।

नागरिक सुरक्षा मंत्री वासिलिस किकिलियास ने एथेंस में एक आपातकालीन बैठक के बाद रविवार देर रात कहा, ह्लये उपाय एहतियाती हैं, और अधिकारी सतर्क रहेंगे। हालांकि यूनानी विशेषज्ञों का कहना है कि 4.7 तीव्रता तक की ये भूकंपीय गतिविधियां सेंटोरिनी ज्वालामुखी से संबंधित नहीं हैं, हालांकि इनका स्वरूप चिंताजनक है।

सरकारी अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करने के लिए सप्ताहांत और सोमवार को वैज्ञनिकों के साथ बैठक की, जबकि निकटवर्ती अमोरगोस, अनाफी और आईओएस द्वीपों पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया। सेंटोरिनी में निवासियों और आगंतुकों को बंद जगह पर बड़े समारोह आयोजित करने और उन क्षेत्रों पर जाने से बचने की सलाह दी गई, जहां चट्टान खिसकने की आशंका हो।

रविवार को सैंटोरिनी द्वीप पर पहुंचे अग्निशमन सेवा बचाव कर्मियों ने मुख्य अस्पताल के निकट एक बास्केटबॉल कोर्ट के अंदर एक मंच के रूप में पीले रंग के टेंट लगाए हैं। फायर ब्रिगेडियर इयोनिस बिलियास ने कहा, हम कल रात पहुंचे, हमारे साथ बचाव दल की 26 सदस्यीय टीम और एक खोजी कुत्ता है। बिलियास ने बताया कि रातभर और सोमवार सुबह तक द्वीप पर भूकंप के झटके आते रहे, जिनमें से कई की तीव्रता 4.0 से अधिक थी। उन्होंने कहा कि कई निवासियों ने रात अपनी कारों में ही बिताई।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

Exit mobile version