Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील और China के बीच वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग की व्यापक गुंजाइश: ब्राजीली विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री

February 1, 2023

ब्राजील और China के बीच वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग की व्यापक गुंजाइश: ब्राजीली विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री

ब्राजील की नई विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री लुसियाना सैंटोस ने हाल ही में शिनहुआ समाचार एजेंसी को दिए एक लिखित साक्षात्कार में कहा कि 1974 में ब्राजील और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सहयोग में प्रचुर परिणाम हासिल किए हैं। और भविष्य में विकास की व्यापक संभावना है, जो निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास में मदद देगा।

सैंटोस ने कहा कि ब्राजील और चीन दोनों अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भागीदार हैं, और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मौजूद कई समस्याओं ने दोनों देशों को वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है। उदाहरण के लिए, जलवायु परिवर्तन का निपटारा करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम चिंता वाला एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। ब्राजील और चीन ने इस क्षेत्र में सहयोग करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

सैंटोस का मानना ​​है कि चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के औद्योगीकरण में ब्राजील का महत्वपूर्ण साझेदार है । दोनों देशों के बीच अनुभव के आदान-प्रदान को मजबूत करने से वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सैंटोस ने इस साल की जनवरी में पदभार संभाला। उन्होंने साक्षात्कार के अंत में चीनी कंपनियों को निमंत्रण देते हुए उम्मीद जतायी कि चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियां ब्राजील में अपने निवेश को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि ब्राजील की सरकार अपने देश में निवेश करने वाली चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों को बाजार पहुंच, राजकोषीय व कर तरजीह और अन्य प्राथमिकता नीति में समर्थन प्रदान कर सकती है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें