SCO conference : बीजिंग में चल रहा शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन अभी जारी है। शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रियों के हिस्सा लेने के बाद अब इस सम्मलेन में अगले महीने राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होना भी लगभग तय माना जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बताया कि अगले महीने में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मलेन में 20 से ज्यादा देशों के नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख इसमें हिस्सा लेंगे।
PM Modi और Vladimir Putin भी ले सकते है हिस्सा-
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले यह शिखर सम्मलेन तियानजिन में आयोजित होगा। एक संवादाता सम्मलेन के दौरान इसकी विस्तृत जानकारी वांग यी ने SCO के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव के साथ दी। कई बड़े देशों के प्रमुखों के इसमें भाग लेने की संभावना है। इनमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी रष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी हिस्सा लेने की संभावना है।
विदेश मंत्रियों की बैठक-
इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में विदेश मंत्रियों की बैठक तियानजिन में हुई। भारत की और से इसमें विदेश मंत्री एस जय शंकर ने हिस्सा लिया था और कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी। सम्म्मेलन के दौरान ही उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की और सीमा विवाद पर चर्चा भी की। विदेश मंत्रियों के इस सम्मलेन में रूस के सर्गेई लावरोव, ईरान के अब्बास अराघची और पाकिस्तान के इसहाक डार ने हिस्सा लिया।
जयशंकर और राष्ट्रपति जिनपिंग-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने SCO सम्मलेन के दरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों में LAC पर शान्ति बहाली को लेकर बात हुई। दोनों ही नेताओं ने क्षेत्र में शांति के लिए भारत और चीन के रिश्तों को महत्वपूर्ण बताया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...