Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

एससीओ को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा कर न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करनी चाहिएः चीनी रक्षा मंत्री

April 29, 2026

एससीओ को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा कर न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करनी चाहिएः चीनी रक्षा मंत्री

इंटरनेशनल डेस्क: शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन 28 अप्रैल को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुआ। चीनी रक्षा मंत्री तुंग चुन ने इस सम्मेलन में भाग लेकर भाषण दिया।

तुंग चुन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक प्रशासन पहल ने अस्थिर विश्व में मूल्यवान स्थिरता और निश्चितता डाली है। बहुपक्षवादी मिसाल के नाते एससीओ को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की डटकर सुरक्षा कर एक साथ न्याय और निष्पक्षता की रक्षा कर, मिलकर सुरक्षा शासन सुधार कर, समान विकास से मुठभेड़ की भूमि मिटा कर सतत् शांति की वकालत करते हुए विकास और समृद्धि के लिए एससीओ शक्ति का योगदान देना चाहिए।

एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के नये प्रस्थान बिंदु पर हमें रक्षा सुरक्षा सहयोग गहराना और एससीओ को अधिक एकजुट, समन्वित, जीवंत और अधिक फलदायक गुणवत्ता विकास बढ़ाना चाहिए।

इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों ने व्यक्त किया कि वे रणनीतिक संपर्क मजबूत करेंगे, व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे और क्षेत्रीय शांति व अमन-चैन बढ़ाएंगे। इस सम्मेलन के दौरान तुंग चुन ने रूस, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान, पाकिस्तान और बेलारूस के रक्षा विभागों के प्रमुखों से वार्ता की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें