Site icon Dainik Savera Times

एससीओ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन आपसी मेल-जोल को बढ़ाएगा: शाहबाज शरीफ

31 अगस्त को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़, जो 2025 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आए थे, ने चीन के थ्येनचिन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एससीओ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन “शांगहाई भावना” को बढ़ावा देगा और यूरेशियाई अंतःसंबधन को आगे बढ़ाएगा।

शाहबाज़ शरीफ़ ने साक्षात्कार में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने की अपनी अपेक्षाओं को व्यक्त की। पहला, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और अन्य क्षेत्रों में मज़बूत सहयोग के माध्यम से एससीओ यूरेशिया के भीतर संपर्क बढ़ाएगा। दूसरा, आशा है कि वर्तमान शिखर सम्मेलन “शांगहाई भावना” को और बढ़ावा देगा। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अध्यक्षता में, उनका दृढ़ विश्वास है कि वर्तमान शिखर सम्मेलन में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। एक एससीओ सदस्य और चीन का घनिष्ठ मित्र होने के नाते, पाकिस्तान इस शिखर सम्मेलन की पूर्ण सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग एक दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने न केवल चीन के आर्थिक परिदृश्य को बदला है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि विकास के लाभ अन्य देशों को भी मिलें तथा मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय की उपलब्धियों में अधिकाधिक लोग हिस्सा ले सकें।

शाहबाज़ शरीफ़ ने आगे कहा कि मैं हमेशा राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक दूरदर्शी नेता मानता हूं। उन्होंने न केवल चीन की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है, इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एक शक्तिशाली सैन्य शक्ति बना दिया है, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग विकास के फल अन्य देशों को भी लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version