Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हॉटलाइन पेइचिंग” की स्क्रीनिंग इंडोनेशिया में आयोजित

November 27, 2025

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हॉटलाइन पेइचिंग” की स्क्रीनिंग इंडोनेशिया में आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के फिल्म और टेलीविजन अनुवाद और उत्पादन केंद्र ने 26 नवंबर को इंडोनेशिया के जकार्ता में डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हॉटलाइन पेइचिंग” का स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इंडोनेशिया स्थित चीनी सांस्कृतिक काउंसलर वांग सीफिंग ने वीडियो संदेश भेजा।

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय रेडियो के विदेशी भाषा प्रसारण विभाग के प्रमुख नौवारा अहदीबा, JAKTV के संचालन निदेशक सोनी सोमरसोनो, राष्ट्रीय फिल्म कंपनी के महाप्रबंधक के सहायक इहसान चेयरडियन्स्याह और चीन मैत्री संघ के विशेष सलाहकार रचमत सोएकासा समेत करीब सौ मेहमानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

चीनी सांस्कृतिक काउंसलर वांग सीफिंग ने वीडियो संदेश में कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हॉटलाइन पेइचिंग” में दिखाई गई शहरी शासन की अवधारणा चीन और इंडोनेशिया के बीच सहयोग का सूत्र बनने लगी है। बुद्धिमान शहर बनाने में दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत हो रहा है। 5जी, एआई और नवीन ऊर्जा आदि क्षेत्रों में चीन की श्रेष्ठता इंडोनेशिया में शहरी परिवर्तन के लिए यथार्थवादी समाधान बन गई है।

बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हॉटलाइन पेइचिंग” का स्क्रीनिंग अमेरिका, न्यूजीलैंड, रूस और इथियोपिया में किया जा चुका है। अब तक इसके बॉक्स ऑफिस की कमाई 7 करोड़ युआन से अधिक है, जो चीनी फिल्म इतिहास में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।

ये भी पढ़ें: अब टीम में बदलाव का वक्त नहीं, सुंदर या कुलदीप के बारे में न सोचें: आकाश चोपड़ा

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें