Site icon Dainik Savera Times

जापान में भूकंप के बाद डेंजर लेवल पर पहुंचा समुद्र का जलस्तर, लोगों से घर खाली करने की अपील

जापान में एक बार फिर आया भूकंप। आपको बता दें कि इस भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई है। इसी के साथ भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। इतना ही नहीं भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया है और लोगों से घर खाली करने की अपील की गई है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए। इसी के साथ जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर जाने का आग्रह किया गया है।

Exit mobile version