Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का दूसरा सत्र समाप्त

March 10, 2024

सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का दूसरा सत्र समाप्त

10 मार्च की सुबह चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन(सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के दूसरे अधिवेशन का समापन समारोह पेइचिंग जन वृहद भवन में आयोजित हुआ । शी चिनफिंग आदि चीनी नेता इस में उपस्थित हुए।

समापन समारोह पर सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति की स्थाई समिति की कार्य रिपोर्ट ,पिछले सत्र से मिले प्रस्तावों के निपटारे की रिपोर्ट और वर्तमान सत्र के प्रस्तावों की जांच रिपोर्ट और दूसरे सत्र के राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया गया।

समापन समारोह पर सभी शरीकों ने खड़े होकर चीनी राष्ट्रीय गीत गाया।
सभी एजेंडा पूरा करने के बाद सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का दूसरा अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ध्यान रहे सीपीपीसीसी चीन का सर्वोच्च राजनीतिक सलाह मशविरा संस्थान है ,जिस का पूर्णाधिवेशन हर साल में एक बार आयोजित होता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें