Site icon Dainik Savera Times

नाइजीरिया में सुरक्षाकर्मियों ने अपहृत 16 लोगों को छुड़ाया

अबुजा: नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर प्रांत जामफारा में शुक्रवार को एक विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद अपहृत 16 लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने छुड़ा लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फेडरल यूनिवर्सिटी गुसाऊ ने एक्स पर कहा कि बचाए गए 16 लोगों में 13 छात्र और तीन कर्मचारी शामिल हैं। बयान में कहा गया, “सेना के समर्पित सदस्यों द्वारा संचालित बचाव अभियान ने हमारे नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।”

Exit mobile version