इंटरनेशनल डेस्क : चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग द्वारा संयुक्त रूप से बनाये गये शी चिनफिंग आर्थिक विचारधारा की श्रृंखलात्मक व्याख्या नामक कार्यक्रम पर एक संगोष्ठी 22 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित हुई।
ध्यान रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने वैज्ञानिक रूप से चीनी आर्थिक विकास के ऐतिहासिक अनुभवों का सार किया और गहराई से आर्थिक विकास नियमों में महारत हासिल कर चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के निर्माण से केंद्रित होकर रचनात्मक रूप से सिलसिलेवार नयी अवधारणा, नये विचार व नये निष्कर्ष प्रस्तुत किये और चौतरफा तौर पर आर्थिक विकास बढ़ाने के उपाय बताए, जिससे संपूर्ण व्यवस्था के लिए व्यापक और गहन आर्थिक विचारधारा बन गयी।
शी चिनफिंग आर्थिक विचारधारा श्रृंखलात्मक व्याख्या कार्यक्रम चीन में शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा की व्याख्या करने वाली पहली टीवी डॉक्यूमेंट्री है। हाल ही में यह कार्यक्रम सीएमजी के आर्थिक व वित्तीय चैनल पर प्रसारित किये गये, जिसे गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली।
यह कार्यक्रम नयी विकास अवधारणा, नयी विकास की स्थिति तैयार करने, गुणवत्ता विकास बढ़ाने, नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति विकसित करने पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण व्याख्यान पर फोकस रखता है और चौतरफा तौर पर शी चिनफिंग आर्थिक विचारधारा की युगांतर विशेषताएं, सैद्धांतिक मूल्य और अभ्यास में महान शक्ति दर्शायी गयी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)