Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीत के साझा संबंध रखते हैं सेनेगल और चीन:मैकी साल

September 12, 2023

जीत के साझा संबंध रखते हैं सेनेगल और चीन:मैकी साल

 

हाल ही में सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल ने चाइना मीडिया ग्रुप से एक विशेष साक्षात्कार किया । उन्होंने कहा कि सेनेगल और चीन के बीच बहुत अच्छे संबंध बने रहते हैं । ये साझे जीत वाले संबंध हैं और व्यावहारिक संबंध भी हैं । उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सेनेगल पुनरोत्थान योजना के ढांचे के तहत जो भी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं,चाहे एक्सप्रेस वे ,बड़ी बुनियादी संस्थापना और राष्ट्रीय स्टेडियम हो ,या कृषि जल संरक्षण के विकास ,नये औद्योगिक पार्क या अन्य बड़ी परियोजनाएं हों ,अगर हम चीन के साथ सहयोग करते हैं ,तो हम अल्पकाल में निर्माण कार्य पूरा कर सकते हैं ।यही कारण है कि सेनेगल में कायापलट आया है। यह असाधारण संबंध है। मैं इस पर बहुत संतुष्ट हूं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उन के बीच गहरी मित्रता है ।वे कई मौकों पर मिल चुके हैं ।उन की नजर में शी एक महान और दक्षतापूर्ण चीनी नेता हैं ।वह बहुत महत्वांकांक्षी और दूरदृष्टा भी हैं। ब्रिक्स के विस्तार की चर्चा में उन्होंने कहा कि हमें एक नयी व्यवस्था चाहिए ।हमें एक नया ढांचा ,नयी प्रेरणा और नया शासन चाहिए ।यही ब्रिक्स के समर्थन का महत्व है ।हमने अब तक आवेदन नहीं किया है ,पर भविष्य में हम ब्रिक्स में शामिल होने पर विचार करेंगे । वर्तमान में हम ब्रिक्स देशों के नये विकास बैंक में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें