Site icon Dainik Savera Times

सर्बियाई राष्ट्रपति ने “डेन्यूब कॉरिडोर” को बताया “भविष्य की सड़क”, चीनी कंपनी कर रही निर्माण

सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 26 जुलाई को गोलुबाक में “डेन्यूब कॉरिडोर” एक्सप्रेसवे परियोजना का निरीक्षण करते हुए इस पहल को सर्बिया की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए विकास क्षमता को बढ़ावा देगी, रसद स्थितियों में सुधार लाएगी और स्थानीय पर्यटन के विकास को गति प्रदान करेगी। वुसिक ने इस एक्सप्रेसवे को “भविष्य की सड़क” के रूप में वर्णित किया और परियोजना की प्रगति पर अपनी खुशी व्यक्त की।

“डेन्यूब कॉरिडोर” एक्सप्रेसवे सर्बिया के मध्य और पूर्वी भाग में स्थित है, जिसकी कुल लंबाई 68 किलोमीटर है। यह यूरोपीय E75 एक्सप्रेसवे की एक महत्वपूर्ण शाखा परियोजना है, जिसका निर्माण चाइना शानतोंग हाई-स्पीड ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना का कुल मूल्य लगभग 33.7 करोड़ यूरो है। एक रणनीतिक बुनियादी ढाँचे के रूप में, यह एक्सप्रेसवे पर्यटन को बढ़ावा देगा, निवेश के माहौल में सुधार करेगा और सर्बिया को आर्थिक विकास हासिल करने में मदद करेगा। 

वहीं, सर्बिया में चीनी राजदूत ली मिंग ने इस परियोजना के उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन की आशा व्यक्त की और कहा कि चीन सर्बिया के साथ दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version