Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चीन में वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए लगातार बढ़ रही वित्तीय प्रणाली की सेवा

China News

China News

China News : वित्त राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का खून ही नहीं, देश की मुख्य प्रतिस्पर्धात्मकता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। और इसके साथ ही, यह चीनी शैली के आधुनिकीकरण निर्माण की समग्र स्थिति से सम्बंधित है। चाइना मीडिया ग्रुप की 6 दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से, चीन में वित्तीय संस्थानों ने वास्तविक अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना जारी रखा है और वित्तीय सुधार व खुलेपन को गहरा करना जारी रखा है। देश में आर्थिक संचालन आम तौर पर स्थिर होता है। चीनी केंद्रीय बैंक यानी चीनी जन बैंक सहायक मौद्रिक नीति रुख का पालन करते हुए कई बार मौद्रिक नीति समायोजन लागू करता है। 

इस वर्ष अब तक, चीन के केंद्रीय बैंक ने दो बार वैधानिक जमा आरक्षित अनुपात को कम किया है और तीन बार ऋण बाजार में उद्धृत ब्याज़ दरों को कम किया, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और तकनीकी परिवर्तन के लिए 500 अरब युआन का पुनः ऋण स्थापित किया, किफायती आवास के लिए 300 अरब युआन का पुनः ऋण की स्थापना की, कृषि और छोटे व्यवसायों को समर्थन देने के लिए पुनः ऋण कोटा 100 अरब युआन तक बढ़ाया।

वहीं, विनिमय दर के संदर्भ में, केंद्रीय बैंक ने अपेक्षाओं के मार्गदर्शन को मज़बूत करते हुए उचित और संतुलित स्तर पर आरएमबी विनिमय दर की बुनियादी स्थिरता बनाए रखा है और विदेशी मुद्रा भंडार को संचालित करने और प्रबंधित करने की क्षमता में सुधार किया है। विशेष रूप से सितंबर के अंत से, चीनी वित्तीय नियामक प्राधिकरणों ने सिलसिलेवार वृद्धिशील नीतियां जारी कीं, जिनसे देश में पूरे वर्ष के अपेक्षित आर्थिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति को बढ़ावा मिला है।

थ्येनचिन शहर में नान्खाई विश्वविद्यालय के वित्तीय विकास संस्थान के डीन थ्येन लीहुइ ने कहा कि चीन में ब्याज़ दर के उदारीकरण सुधार में प्राप्त परिणाम उल्लेखनीय हैं। केंद्रीय बैंक द्वारा नीतियों के समायोजन से न केवल स्थिर आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत मौद्रिक और वित्तीय वातावरण प्रदान किया जाता है, बल्कि बाजार की जीवन शक्ति और बाजार के विश्वास को भी बढ़ाया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version