Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine के चेर्नहिाइव पर मिसाइल हमले में सात की मौत, दर्जनों घायल

August 20, 2023

Ukraine के चेर्नहिाइव पर मिसाइल हमले में सात की मौत, दर्जनों घायल

कीव: रूस द्वारा दागी गई एक मिसाइल के उत्तरी यूक्रेन के चेर्नहिाइव शहर में गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक अन्य घायल हो गए। देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि हमले में घायल हुए लोगों में दस पुलिस कर्मी और 12 बच्चे शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि मिसाइल ने शहर के केंद्रीय चौराहे पर एक थिएटर को निशाना बनाया। यूक्रेन की यूएनआईएएन समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले के समय थिएटर में एक ड्रोन प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें