Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की हुई मौत

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के सबसे उत्तरी प्रांत लिम्पोपो प्रांत के वॉटरबर्ग में रविवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी। प्रांत के परिवहन एवं सामुदायिक सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने आज बयान जारी करके कहा कि यह दुर्घटना वॉटरबर्ग जिले में आर101 में हुयी।


परिवहन एवं सामुदायिक सुरक्षा के लिए कार्यकारी परिषद के सदस्य फ्लोरेंस रैडज़िलानी ने शोक संतप्त परिवारों को शोक संदेश भेजे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विभाग ने कहा, “दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा वाहन के चालक को अस्पताल ले गयी और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना की वजह का अभी भी तक पता नहीं चल पाया है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।” उन्होंने प्रांतीय सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों से यात्राओं के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Exit mobile version