मॉस्को: रूस के बेलगोरोड शहर में रविवार को एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये।
मैश टेलीग्राम चैनल ने यह जानकारी दी। चैनल ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

