जमैका की राजधानी किंग्स्टन के दक्षिणी इलाके में बंदूकधारियों ने एक सरकारी मिनी बस पर गोलियां चलायी जिससे तीन बच्चे समेत सात यात्री घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कफ्यरू लगा दिया।जमैका कांस्टैबुलरी फोर्स ने बताया कि किंग्स्टन के सीव्यू गार्डन्स में शुक्रवार दोपहर को यह हमला हुआ। लेकिन उसने (फोर्स ने) घायलों की हालत पर कोई जानकारी नहीं दी है।
ऐसी अटकलें हैं कि बंदूकधारी बस में सवार होने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को निशाना बना रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।क्षेत्र में हिंसा के लिए प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष को जिम्मेदार ठहराया जाता है।प्रशासन ने सीव्यू गार्डन्स में दो दिन के लिए कफ्यरू लगाने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि वे गोलीबारी के बारे में पूछताछ के लिए दो लोगों की तलाश कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...