Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के अपर कुर्रम स्कूल में गोलीबारी में सात शिक्षकों की मौत

अपर कुर्रम: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की अपर कुर्रम तहसील में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल के स्टाफ रूम में घुसकर सात शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज के मुताबिक बंदूकधारी स्कूल में घुसे और स्कूल के स्टाफ रूम में घुसकर शिक्षकाें पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। यह घटना उस समय हुई जब स्कूल के शिक्षक परीक्षा संबंधी कार्य में लगे हुए थे।

Exit mobile version