Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई एयरपोर्ट पर आज कई फ्लैट्स रहीं बाधित, रूट बदले जाने से यात्री परेशान

February 8, 2026

चेन्नई एयरपोर्ट पर आज कई फ्लैट्स रहीं बाधित, रूट बदले जाने से यात्री परेशान

नेशनल डेस्क: चेन्नई एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण आज सुबह कई उड़ानें प्रभावित रहीं। बता दें कि कम दृश्यता के चलते एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बाधित हुआ और कुछ फ्लाइटों का रूट बदलकर नजदीकी हवाई अड्डों की ओर कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

उड़ानों का रूट बदला गया

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे उड़ानों में देरी हुई और कुछ को मार्ग बदलना पड़ा। इस दौरान कम से कम तीन उड़ानों का रूट परिवर्तित किया गया।

दृश्यता में बड़ा अंतर

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, लेकिन साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई। कोहरे के घनत्व में और बढ़ोतरी होने के कारण सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता केवल 150 मीटर रह गई। इससे एयरपोर्ट पर हवाई संचालन प्रभावित हुआ।”

कुछ उड़ानें तिरुचिरापल्ली और बेंगलुरु गईं

अधिकारियों ने बताया कि कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों का रूट तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक निजी फ्लाइट को बेंगलुरु लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोहरे की स्थिति सुधरेगी, उड़ानें सामान्य संचालन पर लौट जाएंगी।

ये भी पढ़ें: MPPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर निकाली भर्ती

यात्री हुए असुविधा में

रूट बदलने और उड़ानों में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों में तनाव देखा गया। एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को अपडेट्स देते हुए उनकी सुविधा के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें