Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर; 24 लोगों की हुई मौत

July 7, 2026

अमरीका में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर; 24 लोगों की हुई मौत

वाशिंगटन: अमरीका में भीषण गर्मी और हीट वेव ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच अब तक 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश के पूर्वी हिस्से पर बने विशाल ‘हीट डोम’ के कारण करोड़ों लोग कई दिनों से अत्यधिक गर्मी झेल रहे हैं। अमरीका के 20 से अधिक राज्यों में तापमान करीब 38 डिग्री सैल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। रविवार तक 14 करोड़ से अधिक लोग हीट अलर्ट के दायरे में थे। न्यू जर्सी में अधिकारियों का मानना है कि भीषण गर्मी के कारण 22 लोगों की मौत हुई है।

ये मौतें राज्य के 10 जिलों में हुईं, जिनमें अधिकांश मध्य और उत्तरी इलाकों से हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों पर भी हीटवेव का असर पड़ा। वाशिंगटन डीसी में आयोजित समारोहों के दौरान 51 लोगों का गर्मी से जुड़ी समस्याओं के लिए इलाज किया गया, जिनमें 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण कई सार्वजनिक कार्यक्रम, जिनमें स्वतंत्रता दिवस परेड भी शामिल थी, रद्द करनी पड़ी। गर्मी का असर अब दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ रहा है। इस तरह की लगातार बढ़ती और खतरनाक हीट वेव को विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें