Site icon Dainik Savera Times

California में दिखा भीषण गर्मी का प्रकोप, Death Valley में पारा 53 degrees Celsius के पार, एक Tourist की हुई मौत

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित डेथ वैली नेशनल पार्क में रविवार को तापमान 53.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण डेथ वैली पहुंचे एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पार्क प्रबंधन ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों पर्यटक छह युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो मोटरसाइकिल से बैडवाटर बेसिन क्षेत्र से गुजर रहा था। बयान में कहा गया है, ‘‘मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

दूसरे मोटरसाइकिल चालक को ‘‘गंभीर तापघात’’ के कारण लास वेगास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान के मुताबिक, समूह के चार अन्य सदस्यों का मौके ही इलाज किया गया। पार्क के अधिकारी माइक रेनॉल्ड्स ने कहा, ‘‘इस तरह की भीषण गर्मी आपके स्वास्थ्य के लिए वाकई खतरा पैदा कर सकती है। भीषण गर्मी से मौत का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Exit mobile version