Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान में भीषण तूफान, बाढ़ से 50 लोगों की मौत,अन्य कई हिस्से हुए प्रभावित

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आए तूफान और बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने कहा, ‘तूफान और बाढ़ ने गोजरगाह-ए-नूर, जेलगाह, नाहरीन, बगलान-ए-मरकजी और बरका जिलों के साथ-साथ पुल-ए-खुमरी की प्रांतीय राजधानी को प्रभावित किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, तूफान और बाढ़ ने तखर, बदख्शां तथा समांगन समेत अन्य उत्तरी प्रांतों के अधिकांश हिस्सों को भी प्रभावित किया, जिससे लोग हताहत हुए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। अफगानिस्तान में पिछले महीने से भारी बारिश और बाढ़ आ रही है। इससे पहले देशभर में 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

Exit mobile version