Site icon Dainik Savera Times

Southern Michigan में भीषण तूफान से हुई तबाही, 140,000 से अधिक लोगों के घर बिजली हुई गुल

डेट्रॅायटः दक्षिणी मिशिगन में बुधवार को भीषण तूफ़ान आया जिससे जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, शाखाएं टूट गईं तथा बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और 140,000 से अधिक उपभोक्ताओं और प्रतिष्ठानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। डीटीई एनर्जी ने शाम पाँच बजकर चालीस मिनट तक लगभग 108,000 उपभोक्ताओं के बिजली संकट का सामना करने की सूचना दी। वहीं कंज्यूमर्स एनर्जी ने 32,000 से अधिक लोगों और प्रतिष्ठानों के पास बिजली न होने की सूचना दी।

राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि डेट्रॉइट क्षेत्र, एन आर्बर और दक्षिणी मिशिगन में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और शाखाएं टूट गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान रोमुलस के डेट्रॉइट उपनगर में 67 मील प्रति घंटे (107.83 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Exit mobile version