Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए शाहबाज शरीफ, सोमवार को लेंगे शपथ

March 3, 2024

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए शाहबाज शरीफ, सोमवार को लेंगे शपथ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को रविवार को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया।

नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में रविवार को हुए मतदान में जीत हासिल करने के बाद शरीफ को प्रधानमंत्री चुन लिया गया। पीएमएल-एन अध्यक्ष शरीफ ने मतदान के दौरान डाले गये कुल 293 वोटों में से 201 वोट हासिल करके चुनाव जीता। उन्होंने बताया कि शरीफ के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संयुक्त उम्मीदवार उमर अयूब खान ने 92 वोट हासिल किये।

स्पीकर ने बताया कि जीत के लिए 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली के कुल 169 वोटों की आवश्यकता थी। शरीफ को पीएमएल-एन, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसदों, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान और अन्य सहयोगियों से वोट मिले।

इससे पहले शुक्रवार को नेशनल असेंबली के सदस्यों ने सादिक को सदन का स्पीकर और सैयद गुलाम मुस्तफा शाह को डिप्टी स्पीकर चुना। देश में आठ फरवरी 2024 को हुए आम चुनाव के बाद नये सदन का गठन किया गया है और नये स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर काे चुना गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें