Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शनचो-15 अंतरिक्ष यात्री पहली बार सार्वजनिक रूप से आए सामने

August 1, 2023

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शनचो-15 अंतरिक्ष यात्री पहली बार सार्वजनिक रूप से आए सामने

बीजिंगः चीनी अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र ने 31 जुलाई को दोपहर बाद पेइचिंग स्थित अंतरिक्ष सिटी में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें शनचो-15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के फ़ेइ च्युनलोंग, तंग छिंगमिंग और चांग लू तीनों अंतरिक्ष यात्री पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने आए। उनका अंतरिक्ष से वापस लौटने के बाद 57 दिन बीत चुके हैं।

बता दें कि सामान्य उड़ान से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की बहाली अवधि को मुख्य रूप से तीन चरणों में विभाजित किया गया है, यानी कि अलगाव बहाली, स्वास्थ्य बहाली, और बहाली अवलोकन। अब तक, शनचो-15 के तीनों यात्रियों ने बहाली कार्य के पहले दो चरण पूरे कर लिए हैं।

29 नवंबर 2022 को, शनचो-15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी, और फिर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली के साथ स्वायत्त तीव्र मिलन और डॉकिंग किया। शनचो-15 और शनचो-14 के चालक दलों ने ‘अंतरिक्ष में मिलन‘ साकार किया, तभी चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर दीर्घकालिक मानवयुक्त उपस्थिति का युग शुरू हुआ। अंतरिक्ष कक्षा में 6 महीनों के दौरान, तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने 4 बार केबिन से निकल कर काम किए, अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना के बाद पहला चीनी पारंपरिक त्योहार वसंतोत्सव मनाया, 40 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग (परीक्षण) और तकनीकी सत्यापन किया।

वर्तमान में, चीनी अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र की वैज्ञानिक अनुसंधान सहायता टीम की सावधानीपूर्वक सुरक्षा और देखभाल के तहत, तीन अंतरिक्ष यात्री अच्छी शारीरिक और मानसिक स्थिति में हैं, और पूरी तरह से बहाली अवलोकन चरण में स्थानांतरित हो गए हैं। बहाली स्वास्थ्य मूल्यांकन सारांश पूरा करने के बाद, वे सामान्य प्रशिक्षण कार्य में स्थानांतरित हो जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें