Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों का चालक दल ने पहली आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधि के सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया

February 10, 2023

शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों का चालक दल ने पहली आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधि के सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार 9 फरवरी की रात 12 बजकर 16 मिनट पर लगभग 7 घंटे की आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधियों के बाद शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों फेई चुनलोगं, तेंग छिंगमिंग और चांग लू ने निकट सहयोग करते हुए सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। वर्तमान में, अंतरिक्ष यात्री फेई चुनलोगं और अंतरिक्ष यात्री चांग लू सुरक्षित रूप से वनथिएन प्रायोगिक मॉड्यूल में लौट आए हैं, और केबिन से बाहर की गतिविधि पूरी तरह सफल रही है। अंतरिक्ष यात्रियों की आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधियों के दौरान, उन्होंने मेंगथिएन के केबिन के बाहर विस्तारित पंप सेट की स्थापना जैसे कार्य पूरा किया। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का पूरी तरह से निर्माण किया जाने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह पहला मौका है जब वे केबिन से बाहर गए हैं। योजना के अनुसार भविष्य में अंतरिक्ष यात्री दल केबिन से बाहर कई गतिविधियों को अंजाम देगा। इसके अलावा अंतरिक्ष स्टेशन कार्गो आउट-ऑफ-केबिन स्थापना कार्य भी प्रारंभिक चरण में किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें