Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

शनचो-15 का चालक दल हाल ही में पहली आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधि करेगा

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों का चालक दल निकट भविष्य में पहली आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधि करने का अवसर चुनेगा। पेइचिंग समयानुसार 30 नवंबर, 2022 को अंतरिक्ष स्टेशन परिसर में सफलतापूर्वक तैनात करने के बाद शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों का चालक दल 70 दिनों तक कक्षा में रहते हुए काम कर चुका है। उन्होंने शनचो-14 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सफलतापूर्वक ऑन-ऑर्बिट उत्तराधिकार, वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट का अनलॉकिंग और परीक्षण, एप्लिकेशन पेलोड को उतारना, अंतरिक्ष स्टेशन और मानवयुक्त अंतरिक्ष यान उपकरण का गश्ती निरीक्षण, और आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधियों की तैयारी आदि काम पूरा किया। साथ ही ऑन-ऑर्बिट चिकित्सा परीक्षाएं, भारहीनता संरक्षण अभ्यास और सिलसिलेवार अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग भी किये गये।

वर्तमान में, शनचो-15 अंतरिक्ष यात्रियों का चालक दल अच्छी स्थिति में है, अंतरिक्ष स्टेशन परिसर स्थिर रूप से जारी है, और आउट-ऑफ-व्हीकल गतिविधियों को करने की स्थिति तैयार है। चालक दल पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version