शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री जल्द पृथ्वी पर लौटेंगे

29 अक्टूबर को चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 और शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दलों ने उसी दिन एक हैंडओवर समारोह आयोजित कर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियाँ सौंपीं। शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल ने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिये हैं। दल के सदस्य 31 अक्टूबर.

29 अक्टूबर को चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 और शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दलों ने उसी दिन एक हैंडओवर समारोह आयोजित कर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियाँ सौंपीं।

शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल ने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिये हैं। दल के सदस्य 31 अक्टूबर को शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तोंगफंग लैंडिंग साइट पर लौटेंगे।

वर्तमान में, लैंडिंग साइट ने विभिन्न तैयारियां कर ली हैं और शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल की प्रतीक्षा कर रही है। बताया गया कि यह तोंगफंग लैंडिंग साइट पर किया गया पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान खोज और अंतरिक्ष यात्री बचाव मिशन है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News