Site icon Dainik Savera Times

शेंगली ऑयलफील्ड के कच्चे तेल का उत्पादन 2023 में 2.345 करोड़ टन से अधिक पहुंचा


हाल ही में, सिनोपेक से मिली खबर के अनुसार चीन के प्रमुख तेल उद्योग अड्डों में से एक, शेंगली ऑयलफील्ड ने वर्ष 2023 में कच्चे तेल के उत्पादन में नई वृद्धि हासिल की। कच्चे तेल का उत्पादन 234.512 लाख टन तक पहुंच गया, और नव निर्मित उत्पादन क्षमता में वर्ष 2022 की अपेक्षा 2 लाख टन से अधिक की वृद्धि हुई।

वर्ष 2023 में, शेंगली ऑयलफील्ड ने भंडार बढ़ाने, उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने पर ध्यान केंद्रित किया। इसने तेल और गैस की खोज में 4 सफलताएं और 6 बड़े पैमाने पर खोजें हासिल कीं। अपतटीय तेल क्षेत्रों के सिद्ध तेल भूवैज्ञानिक भंडार 49.8 करोड़ टन थे।

234.512 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया गया, जिसमें वर्ष 2022 की अपेक्षा लगभग 50 हजार टन की वृद्धि है। इसने लगातार सात वर्षों तक 234 लाख टन से अधिक का स्थिर उत्पादन बनाए रखा है, और 1.3 अरब टन से अधिक कच्चे तेल का उत्पादन किया है,

जो देश के कुल तटवर्ती कच्चे तेल उत्पादन का 19 प्रतिशत है। वर्ष 2023 में, शेंगली ऑयलफ़ील्ड ने 86 करोड़ क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया, जो योजना से 28 करोड़ क्यूबिक मीटर अधिक है।

वर्ष 2023 में, शेंगली ऑयलफील्ड ने निरंतर विकास बनाए रखते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 1.345 अरब युआन का निवेश किया, और नव निर्मित उत्पादन क्षमता में वर्ष 2022 की तुलना में 2 लाख टन से अधिक की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version