Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेनचो 15 अंतरिक्ष यात्रियों ने की मातृभूमि की शांति और समृद्धि की कामना

January 22, 2023

शेनचो 15 अंतरिक्ष यात्रियों ने की मातृभूमि की शांति और समृद्धि की कामना

वसंत त्योहार के आगमन के साथ, शेनचो 15 के चालक दल ने 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर अंतरिक्ष स्टेशन में वसंत त्योहार दोहे लगाए और चीनी गांठ बांध दी। चीनी लोगों का “अंतरिक्ष घर” उत्सव और शांतिपूर्ण माहौल से भरा है। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो के जरिए मातृभूमि और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं भेजीं। इसके साथ उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए वसंत त्योहार दोहे और आशीर्वाद शब्द भी दिखाए।

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के पूरा होने के बाद यह पहला वसंत त्योहार है। 29 अप्रैल, 2021 को थ्येन-ह कोर केबिन मॉड्यूल को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च किया गया। दो साल से भी कम समय में चीन ने थ्येन-ह कोर केबिन मॉड्यूल, वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल और मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के बुनियादी विन्यास के साथ अंतरिक्ष स्टेशन की असेंबली और निर्माण पूरा किया और एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला का निर्माण किया।

29 नवंबर, 2022 की गहरी रात में अंतरिक्ष यात्री फ़ेइ च्युनलोंग, तंग छिंगमिंग और चांग लू ने शेनचो 15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से उड़ान भर कर आधे साल के अंतरिक्ष जीवन की शुरुआत की। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर दीर्घकालिक मानवयुक्त उपस्थिति का युग आ गया है, और अंतरिक्ष स्टेशन भविष्य में और अधिक शुभ और उत्सवपूर्ण वसंत त्योहारों की शुरूआत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें