Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचो-20 अंतरिक्ष यात्रियों ने दूसरी बार स्पेस स्टेशन के बाहर जाकर कार्य किया 

June 27, 2025

शनचो-20 अंतरिक्ष यात्रियों ने दूसरी बार स्पेस स्टेशन के बाहर जाकर कार्य किया 

26 जून की रात में चीनी शनचो-20 क्रू के सदस्य छन तुंग, छन चुंगरुइ और वांग च्या ने घनिष्ठ सहयोग कर स्पेस स्टेशन के रोबोट आर्म तथा जमीन पर कर्मचारियों के समर्थन के तहत 6.5 घंटे खर्च कर स्पेस स्टेशन के बाहर सम्बंधित कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया। स्पेस स्टेशन के बाहर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री छन तुंग और छन चुंगरुइ सुरक्षित रूप से स्पेस स्टेशन लौटे हैं।

ध्यान रहे यह दूसरी बार है कि शनचो-20 क्रू के अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन के बाहर जाकर गतिविधि की। चीनी समानव अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय के परिचय के अनुसार अंतरिक्ष यात्री छन तुंग और छन चुंगरुइ ने स्पेस स्टेशन के बाहर जाकर रक्षा उपकरण लगाये और बाहरी साजो सामान की जांच की। इसके अलावा उन्होंने बाहरी मंच पर कार्यकुशलता की उन्नति के लिए सम्बंधित अडैप्टर्स भी लगाये, जिससे भावी बाहरी गतिविधि का समय कम हो जाएगा। अब विभिन्न स्पेस वैज्ञानिक परीक्षाएं स्थिरता से चल रही हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें