Site icon Dainik Savera Times

दुनिया में सबसे लंबी समुद्र के नीचे की सड़क सुरंग का शील्ड टनलिंग ऑपरेशन शुरू

दुनिया में सबसे लंबी समुद्र के नीचे की सड़क सुरंग यानी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर स्थित च्याओचो खाड़ी की दूसरी सुरंग का शील्ड टनलिंग ऑपरेशन 30 दिसंबर को शुरू हुआ। अनुमान है कि सुरंग का निर्माण दिसंबर 2027 में पूरा होने के बाद इस पर यातायात शुरू होगा।
बताया जाता है कि इस बार ढाल की खुदाई की दूरी 3,255 मीटर है। च्याओचो खाड़ी के समुद्र तल की भूवैज्ञानिक स्थिति जटिल है। निर्माण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उन्नत प्रौद्योगिकियों का प्रयोग किया गया। सुरंग पर यातायात शुरू होने के बाद च्याओचो खाड़ी के पूर्व और पश्चिम तटों के बीच मिश्रित विकास बढ़ाया जाएगा जिससे च्याओतोंग प्रायद्वीप के शहरों की प्रतिस्पर्धा शक्ति उन्नत होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version