टोक्यो: जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता शिगेरू इशिबा को संसद के दोनों सदनों में बहुमत से जीतने के बाद मंगलवार को आधिकारिक तौर पर देश का प्रधानमंत्री चुना गया है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। श्री फुमियो के साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया। श्री फुमियो का कार्यकाल तीन साल का रहा, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा।
Shigeru Ishiba जापान के नये प्रधानमंत्री बनें, फुमियो किशिदा की ली जगह

