Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग में नागरिक विमानन के यात्री प्रवाह में अक्टूबर में 12% की वृद्धि 

हाल ही में चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के शीत्सांग (तिब्बत) क्षेत्रीय प्रशासन से मिली ख़बर के अनुसार अक्टूबर में शीत्सांग के हवाई अड्डों ने 6,225 उड़ानों का टेकऑफ़ और लैंडिंग की, जिसमें 7 लाख 51 हजार यात्री और 4,495.7 टन माल और डाक का आवागमन हुआ, जो क्रमशः 8.4%, 12.0% और 6.0% की वृद्धि दर्शाता है। शीत्सांग के नागरिक उड्डयन परिवहन उत्पादन ने अपनी स्थिर वृद्धि प्रवृत्ति जारी रखी, यात्री आवागमन में दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की, जिससे मजबूत विकास गति को दिखाई गई।

इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक शीत्सांग के हवाई अड्डों ने कुल 61 हजार विमानों की उड़ान और लैंडिंग, 69 लाख 34 हजार यात्रियों और 47 हजार टन कार्गो और मेल का संचालन किया, जो क्रमशः 5.7%, 5.0% और 8.2% की वृद्धि रही।

सुरक्षित संचालन के आधार पर शीत्सांग के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने लगातार सेवा की गुणवत्ता को अनुकूलित किया है और परिवहन उत्पादन में “मात्रा” और “गुणवत्ता” के दोहरे सुधार को बढ़ावा दिया है।

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत में सोने-चांदी के गिरे दाम, जानें क्या है ताजा रेट

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version