Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग: जनवरी से अप्रैल तक 105 टन स्थानीय फलों का निर्यात

May 15, 2025

शीत्सांग: जनवरी से अप्रैल तक 105 टन स्थानीय फलों का निर्यात

हाल ही में ल्हासा कस्टम्स से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक शीत्सांग (तिब्बत) ने 105 टन स्थानीय फलों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 125% की वृद्धि रही और निर्यात करने वाले बागों की संख्या बढ़कर 4 हो गई।

नींगत्छ शहर में शीत्सांग शांगछेंग स्वास्थ्य उद्योग कंपनी लिमिटेड की फल पैकेजिंग कार्यशाला में श्रमिक ताजे सेबों के बक्से ट्रकों में लोड कर रहे हैं। ल्हासा कस्टम्स के अंतर्गत नींगत्छ कस्टम्स के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और संगरोध से गुजरने के बाद, सेबों को नेपाल में बेचा जाएगा। इस कंपनी के प्रमुख ली लोंगजिंग ने कहा कि नींगत्छ में कंपनी द्वारा उगाए गए सेब मुख्य रूप से नेपाल, सिंगापुर और अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं। कस्टम्स ने हमें निर्यातक देशों के तकनीकी मानक उपलब्ध कराए और ताजे फलों की सीमा शुल्क निकासी के लिए एक हरित चैनल खोला, जिससे वास्तव में “ताजा निर्यात” साकार हुआ।

 ल्हासा कस्टम्स के पशु, पौधे और खाद्य निरीक्षण और संगरोध विभाग के प्रभारी व्यक्ति ने बताया कि शीत्सांग के फलों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए, ल्हासा कस्टम्स प्रमुख निर्यातक देशों से फलों पर तकनीकी व्यापार उपाय एकत्र करता है और उन्हें गतिशील रूप से कंपनियों को भेजता है, जिससे उन्हें अपनी गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली में सुधार करने में मदद मिलती है और परीक्षण तकनीक, विशेष उत्पाद मानकों का निर्माण और संशोधन और अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही 10 रुपये की चाय और 20 का समोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें