Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में शीत्सांग के एथलीटों ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार परिणाम किए हासिल

February 18, 2025

2024 में शीत्सांग के एथलीटों ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार परिणाम किए हासिल

Shitsang Athletes : हाल ही में आयोजित 2025 शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के खेल कार्य सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार 2024 में तिब्बती एथलीटों ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 55 स्वर्ण, 44 रजत और 65 कांस्य पदक जीते। विशेषकर शीतकालीन स्कीइंग खेलों में उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। बताया गया है कि हाल के वर्षों में शीत्सांग के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और स्की पर्वतारोहण, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, मैराथन, मध्यम और लंबी दूरी की दौड़, कुश्ती और रेस वॉकिंग जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं में लगातार सफलताएं हासिल की हैं।

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में, जो कि इसका पहला आयोजन था, शीत्सांग के कुल 25 एथलीटों ने स्की पर्वतारोहण, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, स्नोबोर्ड बाधा दौड़ और अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया और 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर संतोषप्रद परिणाम प्राप्त किया। इससे, कुछ हद तक, शीत्सांग के एथलीटों का शीतकालीन प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने और यथाशीघ्र ओलंपिक पोडियम पर पहुंचने का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के खेल ब्यूरो के संबंधित प्रभारी ने कहा कि शीत्सांग में उत्कृष्ट एथलीटों का निरंतर उभरना और खेल प्रदर्शन में निरंतर सफलताएं स्वायत्त प्रदेश के विभिन्न शहरों और क्षेत्रों से प्रतिभाओं की निरंतर आपूर्ति पर आधारित हैं। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें