Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग : 2024 तक 431 राजमार्ग परिवहन निर्माण परियोजनाएं क्रियान्वित 

February 10, 2025

शीत्सांग : 2024 तक 431 राजमार्ग परिवहन निर्माण परियोजनाएं क्रियान्वित 

Shitsang : हाल ही में, चीन के शीत्सांग(तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के परिवहन विभाग ने 2025 क्षेत्रीय परिवहन कार्य सम्मेलन आयोजित किया और 2024 की उपलब्धियों का सारांश किया। बताया गया है कि 2024 में स्वायत्त प्रदेश के परिवहन विभाग ने व्यापक परिवहन, राष्ट्रीय रक्षा परिवहन, आजीविका परिवहन, हरित परिवहन और डिजिटल परिवहन के निर्माण में नए परिणाम प्राप्त किए हैं और नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

2024 में शीत्सांग में 431 राजमार्ग परिवहन निर्माण परियोजनाओं को लागू किया गया और यातायात के लिए खुले राजमार्गों की कुल दूरी 1 लाख 24 हजार 9 सौ किलोमीटर तक पहुंची। जी4218 के ल्हासा से शिगात्से भाग तक, और एस5 के ल्हासा से जेतांग एक्सप्रेसवे भाग तक जैसी परियोजनाएं पूरी होकर यातायात के लिए खोल दी गई, तथा कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाई गई है। शीत्सांग के अंदर और बाहर जाने के मुख्य चैनलों की गुणवत्ता में सुधार किया गया।

2024 में शीत्सांग के सभी गांवों और कस्बों को जोड़ने वाला सड़क परिवहन नेटवर्क धीरे-धीरे बनाया गया, 309 ग्रामीण सड़क सुधार परियोजनाएं लागू की गयीं, कस्बों और प्रशासनिक गांवों की सड़क सुधार दर क्रमशः 97.99% और 86.05% तक पहुंची और ग्रामीण सड़कों की माइलेज 94,800 किलोमीटर तक पहुंची। अब पूरे क्षेत्र में 623 टाउनशिप और 3,869 प्रशासनिक गांवों में बस सेवा है, जिनमें बस पहुंच दर क्रमशः 91.75% और 72.42% तक पहुंच गई है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें