Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग ने गतवर्ष जल संरक्षण में दस अरब युवान से अधिक पूंजी लगाई

February 17, 2025

शीत्सांग ने गतवर्ष जल संरक्षण में दस अरब युवान से अधिक पूंजी लगाई

वर्ष 2025 शीत्सांग जल संरक्षण कार्य बैठक से मिली ख़बर के अनुसार चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश ने वर्ष 2024 में जल संरक्षण परियोजनाओं में 10 अरब 1 करोड़ 90 लाख युवान निवेश किया, जो गतवर्ष से 35.7 प्रतिशत अधिक था। इसमें 8 अरब 32 करोड़ 30 लाख युवान की पूंजी लगायी गयी है, जो गतवर्ष से 40 प्रतिशत अधिक है।

इस कार्य बैठक में बताया गया कि शीत्सांग के ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई का स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है। ग्रामीण और चरवाहे क्षेत्रों में विभिन्न जल सप्लाई परियोजनाओं में 1 अरब 58 करोड़ 30 लाख युनान की पूंजी लगायी गयी, जिससे 3 लाख 74 हजार 500 किसानों व चरवाहों को लाभ मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप वॉटर की उपलब्धता दर 68.7 प्रतिशत हो गयी।

वर्ष 2025 में शीत्सांग में स्वायत्त प्रदेश स्तर की 20 नयी सुखमय झीलें व नदियां निर्मित की जाएंगी और जल व मिट्टी संरक्षण दर 92.21 प्रतिशत से अधिक होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप वाटर की लोकप्रियता दर 69.2 प्रतिशत से अधिक होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Punjab News: तरनतारन में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें