Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में शीत्सांग सिफारिश विनिमय बैठक का आयोजन

December 25, 2025

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में शीत्सांग सिफारिश विनिमय बैठक का आयोजन

हाल ही में, चीन के शीत्सांग (तिब्बत)स्वायत्त प्रदेश के विदेश आर्थिक एवं व्यापार संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में एक सफल आर्थिक और व्यापारिक सिफारिश विनिमय बैठक आयोजित की। स्विट्जरलैंड में चीनी राजदूत छ्यान मिनच्यान, ज्यूरिख और लिक्टेंस्टीन में चीनी काउंसल जनरल छेन युन सहित चीन और स्विट्जरलैंड के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

स्विट्जरलैंड में चीनी राजदूत छ्यान मिनच्यान ने अपने संबोधन में कहा कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश प्राचीन काल से ही चीन का अभिन्न अंग रहा है। केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व और देश भर के लोगों के निस्वार्थ समर्थन से, शीत्सांग में सामाजिक सद्भाव और स्थिरता बनी हुई है, धार्मिक सद्भाव है, संस्कृति संपन्न है, और यह अपने इतिहास के सर्वोत्तम विकास काल में है। 

उधर, स्वायत्त प्रदेश के विदेश आर्थिक एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष ल्हापा ट्रिनले ने “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) के दौरान शीत्सांग के विदेशी खुलेपन की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शीत्सांग व्यापार माहौल को लगातार अनुकूल बनाएगा, भूमि, वित्त, कराधान और प्रतिभा जैसे क्षेत्रों में समर्थन प्रदान करेगा, प्राकृतिक खनिज पानी, विशेष कृषि और पशुधन उत्पादों, तिब्बती चिकित्सा जैसे उद्योगों को विश्व स्तर पर ले जाएगा, और चीनी एवं विदेशी निवेशकों के लिए सहयोग मंच तैयार करेगा।

इस बैठक के दौरान विषयगत साझाकरण सत्र का आयोजन भी किया गया, इसके अवसर पर चिकित्सा, वित्त, खाद्य, शिक्षा और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सम्बंधित उद्योगों के विकास रुझानों और संभावित सहयोग पर गहन आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल पर, विदेश आर्थिक एवं व्यापार संघ ने शीत्सांग के विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की, जिसमें याक ऊन उत्पाद, तिब्बती चिकित्सा, थांगखा चित्र और मिनरल वॉटर आदि शामिल थे। 

इसके अलावा, बैठक में विदेश आर्थिक एवं व्यापार संघ ने स्विट्जरलैंड की सम्बंधित व्यापार परिषदों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए, जिसमें स्विट्जरलैंड में शीत्सांग के विशेष उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री मंच की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें