Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शित्सांग (तिब्बत) कला संग्रहालय ने 2024 का विश्व संरचनात्मक पुरस्कार जीता

November 26, 2024

शित्सांग (तिब्बत) कला संग्रहालय ने 2024 का विश्व संरचनात्मक पुरस्कार जीता

Shitsang Art Museum : 2024 के विश्व संरचनात्मक पुरस्कार हाल ही में लंदन में जारी किए गए। शित्सांग (तिब्बत) कला संग्रहालय ने इस वर्ष का सर्वोच्च सम्मान, 2024 संरचनात्मक इंजीनियरिंग उत्कृष्टता पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार पाने वाली शित्सांग (तिब्बत) स्वायत्त क्षेत्र की पहली बड़ी परियोजना है।

रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ़ स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स द्वारा 1968 में शुरू किए गए विश्व संरचनात्मक पुरस्कारों को संरचनात्मक इंजीनियरिंग समुदाय के “ऑस्कर” के रूप में जाना जाता है। ऐतिहासिक पुरस्कार विजेता परियोजनाओं में सिडनी ओपेरा हाउस जैसी प्रतिष्ठित इमारतें शामिल हैं।

शित्सांग कला संग्रहालय ल्हासा शहर के छंगक्वान जिले में स्थित है, जिसका कुल भूमि क्षेत्र लगभग 47,000 वर्ग मीटर और कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 32,000 वर्ग मीटर है। थोंगची आर्किटेक्चरल डिज़ाइन कंपनी लिमिटेड ने इसे “हिमालय की कुंजी” की अवधारणा के साथ डिज़ाइन किया है, जो इस बात का प्रतीक है कि यह तिब्बती और हिमालयी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की बन जाएगी। इसका डिज़ाइन शित्सांग की क्षेत्रीय सांस्कृतिक विशेषताओं को शामिल करता है और शित्सांग की औद्योगिक और लाल यादों को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

विश्व संरचनात्मक पुरस्कार के जजों ने तिब्बत आर्ट म्यूज़ियम की बहुत प्रशंसा की। उनका मानना ​​है कि इसका डिज़ाइन इतिहास को संरक्षित करता है और आधुनिक परिवर्तनों के अनुकूल है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें