Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी से मई तक शीत्सांग (तिब्बत) के नागरिक विमानन यात्रियों की संख्या 30 लाख पहुंची

June 5, 2025

जनवरी से मई तक शीत्सांग (तिब्बत) के नागरिक विमानन यात्रियों की संख्या 30 लाख पहुंची

चीन नागरिक उड्डयन शीत्सांग (तिब्बत) क्षेत्रीय प्रशासन से मिली खबर के अनुसार जनवरी से मई तक शीत्सांग नागरिक विमानन ने कुल 27 हजार उड़ानें भरीं और उतरीं, 30 लाख यात्रियों की आवाजाही पूरी की, तथा 21 हजार टन कार्गो और मेल की आवाजाही पूरी की, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 3.4%, 3.1% और 9.5% की वृद्धि है।

 इस के साथ मई माह में शीत्सांग नागरिक विमानन ने 6,116 उड़ानों की उड़ान और लैंडिंग, 7 लाख 4 सौ यात्रियों की आवाजाही और 5,367.8 टन कार्गो और मेल का आवागमन सुनिश्चित किया, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 13.6%, 8.3% और 7.7% की वृद्धि है। मासिक वृद्धि दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 इस वर्ष, विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चीन नागरिक उड्डयन शीत्सांग क्षेत्रीय प्रशासन ने पक्षी रोकथाम और अन्य सुरक्षा संचालन गारंटी कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए चेहरे की पहचान वाली स्वयं सेवा बोर्डिंग जैसी सुविधाजनक सेवाएं शुरू की गई।

 चीन नागरिक उड्डयन शीत्सांग क्षेत्रीय प्रशासन के सम्बंधित प्रधान ने कहा कि सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, परिवहन और उत्पादन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे, यात्री सेवा मानकों में निरंतर सुधार किया जाएगा, लोगों की बढ़ती यात्रा जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि शीत्सांग के आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद की जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें