Site icon Dainik Savera Times

2024 में शीत्सांग के विदेश व्यापार में 15.4 प्रतिशत बढ़ोतरी 

Shitsang Foreign Trade

Shitsang Foreign Trade

Shitsang Foreign Trade : चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा कस्टम से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2024 में शीत्सांग के विदेश व्यापार की कुल रकम 12 अरब 67 करोड़ 20 लाख युवान रही, जो गतवर्ष से 15.4 प्रतिशत बढ़ी। शीत्सांग के विदेश व्यापार में स्थानीय विशेषता वाले निर्यात, बाजार के विस्तार और व्यापारिक सरलीकरण में नयी प्रगति प्राप्त हुई है।

वर्ष 2024 में शीत्सांग के ऊनी और कश्मीरी उत्पाद, मिनरल वॉटर समेत पठारीय विशेषता वाली वस्तुओं का निर्यात पहली बार 10 करोड़ युवान पार कर गया, जो गतवर्ष से 20 प्रतिशत से अधिक है। ल्हासा की पठारीय जौ वाइन,शिकाजे की भेड़ और शाननान के सेब के निर्यात में तेजी नज़र आ रही है।

शीत्सांग के खुलेपन के साथ सीमांत व्यापार भी बहाल हो रही है। पिछले वर्ष शीत्सांग के 14 परंपरागत व्यापार स्थल फिर खुल गये। सीमांत क्षेत्र में छोटी रकम वाला व्यापार और नागरिकों के बीच व्यापार अलग-अलग तौर पर 3 अरब 53 करोड़ 20 लाख युवान और 4 करोड़ 40 लाख युवान जा पहुंचा।

बताया गया है कि अब शीत्सांग के सभी सात शहरों व प्रिफेक्चरों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार चलता है और व्यापार की वस्तुओं की किस्म 2 हजार से अधिक है। उल्लेखनीय बात है कि गतवर्ष शीत्सांग के वस्तु व्यापार की कुल रकम में निजी उद्यमों का अनुपात 98.6 प्रतिशत हो गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version