Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

 2024 में शीत्सांग की जीडीपी में 6.3 प्रतिशत वृद्धि 

January 20, 2025

 2024 में शीत्सांग की जीडीपी में 6.3 प्रतिशत वृद्धि 

विदेश : चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की 12वीं जन प्रतिनिधि सभा का तीसरा अधिवेशन रविवार को ल्हासा में उद्घाटित हुआ। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष गामात्सेतंग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत कर कहा कि वर्ष 2024 में शीत्सांग का सकल घरेलू उत्पादन मूल्य 6.3 प्रतिशत बढ़ा।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2024 में शीत्सांग में निश्चित संपत्ति निवेश 19.6 प्रतिशत बढ़ी, सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री 7.2 प्रतिशत बढ़ी, अतिरिक्त औद्योगिक मूल्य 19.3 प्रतिशत बढ़ा और वस्तु व्यापार के आयात निर्यात की कुल रकम 15.4 प्रतिशत बढ़ी। इसके साथ शहरों और गांवों के नागरिकों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजबल आय अलग-अलग तौर पर 6.8 प्रतिशत और 8.3 प्रतिशत बढ़ी।

वर्ष 2024 में शीत्सांग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में 1 ख़रब 70 अरब युवान की पूंजी लगायी गयी। ल्हासा-शिकाजे एक्सप्रेस वे शुरू हो गया। प्रदेश में सात कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स केंद्र स्थापित किये गये।

रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल शीत्सांग का अनाज उत्पाद 11 लाख टन को पार कर गया और पहले व्यवसाय के अतिरिक्त वृद्धि मूल्य में 10 प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें