Site icon Dainik Savera Times

America के Atlanta में चिकित्सा केंद्र में हुई गोलीबारी, 1 की मौत

वॉशिंगटनः अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा में एक चिकित्सा केंद्र के अंदर हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गईं। चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर की पहचान 24 वर्षीय डियोन पैटरसन के रूप में हुई है, जो अभी फरार है।अधिकारी संदिग्ध तथा अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं।

अटलांटा पुलिस विभाग ने कहा कि बुधवार को चिकित्सा केंद्र के अंदर गोली चलाने वाले शूटर की तलाश जारी है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोब काउंटी पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि रिपोर्ट मिली है कि संदिग्ध घटना को अंजाम देने के बाद वहां गया हो, इसलिए अधिकारी उसकी तलाश कर रहे हैं।

पुलिस विभाग ने भी लिखा है कि अटलांटा की सीमा से सटे कोब काउंटी के कुछ हिस्सों में पुलिस बल की उपस्थिति सामान्य से ज्यादा दिखाई दे सकती है। पैटरसन ने कथित तौर पर अटलांटा चिकित्सा केंद्र की 11वीं मंजिल पर एक प्रतीक्षालय में 5 लोगों को गोली मार दी, जिनमें सभी महिलाएं थीं। पीड़ितों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version