Site icon Dainik Savera Times

New Mexico में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

ह्यूस्टनः अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको के सबसे बड़े शहर अल्बुकर्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। अल्बुकर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता गिल्बर्ट गैलीगोस ने कहा कि पीड़ितों में से एक, जिसे छुरा घोंपा गया था या गोली मार दी गई थी, गुरुवार सुबह न्यू मैक्सिको राज्य के एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी द्वारा सड़क पर पाया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बाद में अस्पताल ले जाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई।

गैलीगोस ने कहा कि, एक अन्य घर में दो अन्य लोग बंदूक की गोली के घाव के साथ मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था। गैलीगोस ने कहा, कि हमें नहीं लगता कि कोई अपराधी बचा है, लेकिन यह जांच की शुरूआत में है और घटनास्थल पर एक हथगोला पाया गया है।

Exit mobile version