Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, तीन घायल

ह्यूस्टन: अमेरिका में टेक्सास प्रांत के डलास में शनिवार रात गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डलास पुलिस विभाग ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे (अंतराष्ट्रीय समय के अनुसार रविवार तड़के एक बजे) से पहले मेले के फूड कोर्ट के पास हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति हिरासत में है। अधिकारियों को गोलीबारी की सूचना मिली और वे पार्क को खाली कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

Exit mobile version