Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शूटिंग विश्व कप: चीनी टीम ने चैंपियनशिप में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया

April 12, 2026

शूटिंग विश्व कप: चीनी टीम ने चैंपियनशिप में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया

इंटरनेशनल डेस्क: आईएसएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्पेन में आयोजित 2026 शूटिंग विश्व कप में 11 अप्रैल को दो और मैच हुए, जिसमें युवा निशानेबाजों ने चीनी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखा।

पहली बार विश्व कप में भाग ले रही शेन यियाओ और विश्व चैंपियनशिप विजेता याओ छ्यानशुन ने महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते; यांग युहाओ ने पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए यह इस सीज़न की पहली विश्व कप प्रतियोगिता है। अब तक संपन्न हो चुकी आठ स्पर्धाओं में चीनी टीम ने 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोजीशन और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल की अंतिम दो स्पर्धाएं 12 तारीख को आयोजित की जाएंगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें